Good news- महिला सशक्तिकरण के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को सहयोग देने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस ने हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश…

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को सहयोग देने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस ने हेल्पलाइन नंबर 18002030589 जारी किया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय हेल्पलाइन जारी करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनकल्याण के कार्यो के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को लेकर सदैव तत्पर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया गया कि देश में पहली बार किसी राजनीतिक संगठन ने महिलाओं के लिए एक टोल फ्री नंबर लांच किया है, जो महिलाओं को इमरजेंसी में रिलीफ देने का काम करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि देश की राजनीति में हर स्तर पर महिला भाग ले और देश को बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होनें कहा इस हेल्पलाइन नंबर पर देश की कोई भी पीड़ित महिला फोन कर अपनी समस्याएं बता सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी मदद करने के लिए कांग्रेस की लीगल टीम हर समय तैयार रहेगी और उसे समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बताया कि स्टैड फॉर स्पोर्ट, रिलीफ, इमरजेंसी और एंपावरमेंट अर्थात स्त्री नाम की यह ऐप जारी की गई है। कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सुमित्रा ध्यानी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, शिवानी थपलियाल, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, विमला मन्हास, ममता बेत, शशिबाला कन्नौजिया, रामप्यारी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, सर्वेश्वरी, रेखा ढींगरा, इमराना परवीन सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।