Heavy Rain Alert: IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट, 8, 9, 10, 11 सितंबर तक होगी आफत की बारिश

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों में उत्तर, पूर्व मध्य और…

n6800537201757311818990726c21ee2a48b8b7e6f81616440cd73571cb50424eec91259032f9df4b120341

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों में उत्तर, पूर्व मध्य और पूर्वोत्तर भारत समेत का हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश भी होगी।


गुजरात और राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भारी बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 21 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। सांचौर और जालौर में 210 मिलीमीटर तक बारिश हुई। रविवार को भी जालौर सिरोही बाड़मेर, उदयपुर सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


भारत की राजधानी दिल्ली में भी रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वही 11 सितंबर तक पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बिहार में 8 से 13 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 10 और 11 सितंबर को तेज बारिश का अनुमान है।


उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश हो सकती है।
असम और मेघालय में 8 और 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 8 सितंबर को बारिश हो सकती है। वही अरुणाचल प्रदेश में 9 और 10 के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

केरल और माहे में 8 से 10 सितंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है।
तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं की आशंका है।