हरियाणा: मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, कई घायल

  डेस्क, 28 अगस्त 2021- शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज  की एक घटना के बाद किसान आंदोलन और तेज हो गया है। हरियाणा में  शनिवार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

5d664e121c0e18326dc79cf1ddb1df9f

 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

डेस्क, 28 अगस्त 2021- शनिवार को किसानों पर लाठीचार्ज  की एक घटना के बाद किसान आंदोलन और तेज हो गया है।
हरियाणा में  शनिवार को करनाल के घरौंडा में टोल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया था।

 इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। घटना में कई किसानों के चोटिल और घायल होने की सूचना है। सोशल मीडिया में यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 इस लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों से  सभी टोल और हाईवे का घेराव करने की अपील भी कर दी।

जानकारी के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक कार्यक्रम में शामिल होना था।  इस कार्यक्रम के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए।

पता चला है कि यहां किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची. पुलिस ने किसानों से हाईवे खाली करने के लिए कहा।

काफी समय तक बातचीत के बाद भी किसान हाईवे पर जमा थे।बाद में उन्हें तितर बितर करने को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।