shishu-mandir

Haryana: कांग्रेस नेता,”भाजपा और जजपा का नाटक था पूर्व निर्धारित अब नये सिरे से कराया जाए चुनाव”

Smriti Nigam
2 Min Read

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ”हरियाणा में एक पूर्व-निर्धारित ”स्क्रिप्ट” के तहत हरियाणवियों को जाति के आधार पर बांटकर वोट बटोरने का ”राजनीतिक सर्कस” शुरू हो गया है।”

new-modern
gyan-vigyan

हरियाणा में एकदम से बदले हुए घटनाक्रम पर अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन तोड़ने का भाजपा व जजपा का पूर्व नियोजित नाटक था। उन्होंने अपनी असफलताओं के परिणामों से बचने के लिए यह सब किया। राज्य में उत्पन्न स्थिति भगवा पार्टी के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से का प्रतिबिंब है।पार्टी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर नए सिरे से चुनाव करने की मांग भी की है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि मैं बहुत आश्चर्यचकित नहीं हूं, यह गठबंधन पूरी तरह से विफल हो गया है। ये गठबंधन नीति के आधार पर नहीं था बल्कि ठगों का गठबन्धन था।

saraswati-bal-vidya-niketan

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ”हरियाणा में एक पूर्व-निर्धारित ”स्क्रिप्ट” के तहत हरियाणवियों को जाति के आधार पर बांटकर वोट बटोरने का ”राजनीतिक सर्कस” शुरू हो गया है।” आज समय की मांग है कि कांग्रेस तुरंत ”अविश्वास प्रस्ताव” लाए। जजपा को अलग चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा।  संभव है कि जल्द ही बसपा या एक या दो अन्य राजनीतिक दलों को भी समझौते के तहत या अकेले मैदान में उतारा जाए ताकि वोट बांटने की राजनीति और तेज हो जाए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा हरियाणा में जो अराजकता देखने को मिल रही है वह किसान, युवाओं और पहलवानों के दबाव का परिणाम है और देश में यही होने वाला है।

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी कहा कि यह बदलाव का समय है। भाजपा जजपा का यह जोड़-तोड़ का नाटक जनता को फिर से एक बार गुमराह करने का प्रयास है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास अब खो दिया है।