shishu-mandir

हरियाली व पर्यावरण संरक्षण के लिए नजीर बने बुजुर्ग, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों से लोग हो रहे हैं प्रेरित

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

हरियाली व पर्यावरण संरक्षण के लिए नजीर बने बुजुर्ग, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों से लोग हो रहे हैं प्रेरित

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा- पर्यावरण बचाने और नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अल्मोड़ा के बुजुर्गों ने सराहनीय पहल की है| वरिष्ठ नागरिकों की यह टोली छावनी क्षेत्र में अपने स्तर से पौधरोपण कार्यक्रम के साथ ही लोगों को जागरुक कर रहे हैं और पूर्व में लगाए गए पौधो की देखभाल भी कर रहे हैं| अपनी इस पहल में तल्लीनता से काम करने वाले यह वरिष्ठ नागरिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं|इस कार्य में पन्ना लाल कनौजिया, राजेन्द्र बिष्ट,गोपाल दत्त, भोलू, डा. सुभाष चन्द्र आदि अपना योगदान दे रहे हैं|

saraswati-bal-vidya-niketan