राज्यपाल कोश्यारी के पद छोड़ने की पेशकश पर हरीश रावत ने कसा तंज

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी के पद छोड़ने संबंधी इच्छा पर तंज कसा है। रावत ने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी के पद छोड़ने संबंधी इच्छा पर तंज कसा है। रावत ने कहा कि हम उनके स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना करते हैं, लेकिन क्या महाराष्ट्र भी ऐसा करेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा है। कितना विचित्र मगर दिलचस्प संयोग है। अभी लगभग डेढ़ वर्ष पहले रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य खराब होने के कारणों से मंत्रिमंडल से हटने की बात कही थी और उसके बाद हट भी गए। अब एक और उत्तराखंड के यशस्वी पुत्र महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी स्वास्थ्य खराब होने की बात कर रहे हैं। वे आगे लिखते हैं कि हम सब उनके स्वास्थ्य सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन क्या महाराष्ट्र भी ऐसा ही कर रहा है।