Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

हरीश रावत (harish rawat) ने गैरसैण पहुंचकर अगस्त क्रांति की 78वीं वर्षगॉठ पर शहीदों को किया नमन, गैरसैण के विकास की मांग की

Harish rawat reached gairsain and tribute to freedom fighters देखें वीडियो गैरसैण,10अगस्त 2020- कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (harish rawat) अगस्त क्रांति की…

Harish rawat reached gairsain and tribute to freedom fighters

देखें वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गैरसैण,10अगस्त 2020- कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (harish rawat) अगस्त क्रांति की 78वीं वर्षगॉठ पर उत्तराखंड के तमाम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान गैरसैंण पहुंचे। मैदान में पहुंचते ही उन्होंने वीर चंद्रसिंह गढवाली की मूर्ति और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण किया और बाबा मोहन उत्तराखंडी का स्मरण कर उन्हें श्रृद्धांजली दी।


तिरंगा फहराकर उन्होंने क्विट इंडिया आंदोलन को याद करते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित हुए चार माह बीत जाने पर भी कुछ भी न होने पर चिंता जाहिर की। हरीश रावत (Harish rawat)ने कहा कि वह वर्तमान मुख्यमंत्री को पूछने आये हैं कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की अधिसूचना जारी होने के बाद से आज तक एक बोर्ड तक भी कहीं नहीं लग पाया है।

कहा कि गैरसैंण में कोई बदलाव नहीं आ पाया है, आज वह संकल्प दिवस के रूप में यह दिन मना रहे हैं वह जन भावना के अनुरूप स्थायी राजधानी की दिशा में सरकार को तारतम्य बिठाने को मजबूर करेंगे। कांग्रेस 2022 के विधान सभा चुनावों के लिए एकजुट है।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, ललित फर्स्वाण, विधायक मनोज रावत, गणेश गोदियाल, मनोज तिवाड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत, प्रदेश महांमंत्री हरिकृष्ण भट, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर केवल बरगलाने का कार्य किया है।