Haldwani Breaking: आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे लेट गया युवक, दोनों पैर कटे

हल्द्वानी। जज फार्म निवासी एक युवक ने लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस हादसे में युवक की जान तो बच…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

0436db2297aa32b09b29c82a3784225f

हल्द्वानी। जज फार्म निवासी एक युवक ने लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस हादसे में युवक की जान तो बच गई लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्राप्त जानकारी के मुता​बिक हल्द्वानी के जज फार्म निवासी 34 वर्षीय विकास जोशी सोमवार सुबह हल्द्वानी रेलवे यार्ड के पास पहुंचा। इसी दौरान काठगोदाम की ओर जाने वाली लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस संख्या 05043 के आगे युवक लेट गया। गेटमैन अरविंद कुमार आजाद को हालात भापने में देर नहीं लगी और गेट मैन ने दौड़ लगाकर युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसके दोनों पैर पहियों के चपेट में आने से कट गए।
 

एंबुलेंस की मदद से फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।  रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच में जुटी हुई है।