दादा अपनी ही पोती का डेढ़ साल तक करता रहा बलात्कार, फिर ऐसे आई सच्चाई सामने

महाराष्ट्र के अकोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बताया जा रहा है कि एक शख्स अपनी नाबालिक पोती के साथ डेढ़ साल…

महाराष्ट्र के अकोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बताया जा रहा है कि एक शख्स अपनी नाबालिक पोती के साथ डेढ़ साल तक बलात्कार करता रहा। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई तो इसका कहना है कि 50 वर्षीय अपराधी ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए थे, तत्पश्चात, वह ब्लैकमेल कर रहा था।

बताया जा रहा है कि यह घटना तब सामने आई जब डेढ़ वर्षो के पश्चात लड़की गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है की लड़की के दादा का साथ एक पड़ोसी महिला भी दे रही थी। लड़की के दादा एवं पड़ोस में रहने वाली महिला ने एक तीसरे शख्स के साथ लड़की को घिनौना काम करने को मजबूर किया। घर वालों को जब पता चला कि उसकी लड़की गर्भवती है तो उनके होश उड़ गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

परिजनों ने काफी पूछताछ की। तब लड़की ने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन खदान पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और अब इसकी तहकीकात की जा रही है।

वही इस घटना के पश्चात् से लड़की का दादा फरार हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं पड़ोसी महिला को गिरफ्त में ले लिया गया है। आरोप है कि लड़की का दादा एवं पड़ोसी महिला पीड़िता को यह धमकी दे रहे थे कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। थानेदार धनंजय ने बताया कि इस मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।