मुख्यमंत्री नें बांटे दायित्व, अल्मोड़ा के गोविंद पिलख्वाल को बनाया चाय विकास बोर्ड (tea board) का उपाध्यक्ष, अन्य नेताओं को भी दी जिम्मेदारी

tea board

Chief Minister distributed responsibility, Govind Pilkhawal of Almora made Vice Chairman of Tea Development Board(tea board), also gave responsibility to other leaders

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा/देहरादून, 01 दिसंबर 2020- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं|
बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल को चाय विकास बोर्ड(tea board) का उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है|

tea board


इसके अलावा कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया को उपाध्यक्ष राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है|
विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया उन्हें भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अनिल नौटियाल पूर्व विधायक कर्णप्रयाग को उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है|

संजय सहगल को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है|

राजपाल सिंह रावत उपाध्यक्ष प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद, राज्यमंत्री का दर्जा

गोविंद पिलख्वाल उपाध्यक्ष उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड (tea board)बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया|

जगबीर सिंह भंडारी उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, राज्यमंत्री का दर्जा दिया है|

तरुण बंसल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है|

संजय नेगी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया|

सुरेंद्र मोघा को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दिया है|

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह नेगी को सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा का दायित्व दिया गया है|

अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष


अल्मोड़ा से गोविंद पिलख्वाल को राज्यमंत्री (tea board)का दर्जा दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है| बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभवों का लाभ इस विभाग को जरूर मिलेगा| जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी कहा कि पिलख्वाल को यह जिम्मेदारी मिलने से चाय विकास बोर्ड उनके लंबे अनुभवों से लाभान्वित होगा|

पिलख्वाल वर्तमान में बीजेपी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं| वह दो बार बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं|

रौन की टीम ने जीती जय बाबा भीम गदा क्रिकेट प्रतियोगिता (cricket competition)

इसके अलावा वह युवा मोर्चा जिला कार्यरणीय सदस्य, जिलामहामंत्री युवा मोर्चा,विभाग संयोजक युवा मोर्चा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं|

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें