shishu-mandir

बड़ी खबर- उत्तराखंड में नकल विरोधी अध्यादेश को राज्यपाल की मिली मंजूरी

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ यह अध्यादेश प्रदेश में लागू हो गया है।

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए गत नौ फरवरी को उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुमोदन प्रदान करते हुए राज्यपाल की मंजूरी के लिए अग्रसारित किया था। इसमें दोषियों के विरुद्ध सख्त प्रावधान हैं।