Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बदल गया सरकारी दफ्तरों का समय,सुबह 7 बजे से खुलेंगे दफ्तर,पढ़े पूरी खबर

इस समय सरकारी दफ्तरों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी…

इस समय सरकारी दफ्तरों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार 2 मई से कार्यालय सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। यह आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक प्रभावी रहेंगा। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि इससे बिजली की बचत होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले को लागू करने से पहले कई लोगों की राय ली गई है और उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही स्टाफ ने कहा कि समय पर घर आने से उन्हें बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही बिजली बोर्ड ने कहा कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बोर्ड का लोड चरम पर रहता है, ऐसे में अगर सरकारी कार्यालय दोपहर 2 बजे के बाद बंद रहेंगे तो कम बिजली की खपत होगी और बिजली बोर्ड पर लोड का दबाब भी काफी हद तक कम हो जाएंगा।