मिली AIIMS दिल्ली में MBBS की सीट, इस स्ट्रैटेजी से NEET में हासिल किए 720/720 मार्क्स

अगर आपके पास सपने पूरे करने की क्षमता हो और आत्मविश्वास हो तो कोई भी राह कठिन नहीं है। इस बात को सच कर दिखाया…

अगर आपके पास सपने पूरे करने की क्षमता हो और आत्मविश्वास हो तो कोई भी राह कठिन नहीं है। इस बात को सच कर दिखाया है कार्तिका नायर ने, जिन्होंने NEET UG 2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की और 720 में से पूरे 720 अंक लेकर सभी को चौंका दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वे महिलाओं में ऑल इंडिया टॉपर भी रहीं। कार्तिका नायर मुंबई के रहने वाली है और उन्होंने शुरुआत में ही तय कर लिया था कि वह डॉक्टर बनेगी। उनके पास कोई बैकअप प्लान नहीं था लेकिन मेडिकल फील्ड ही उनकी मंजिल थी। उन्होंने दृढ़ निश्चय किया और इस मुकाम को पा लिया।

कार्तिका की सफलता सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि सटीक रणनीति, आत्म मंथन और सकारात्मक सोच भी है।


कार्तिका की पढ़ाई की मजबूत रही है। उन्होंने कक्षा 10वीं में 96.8% और 12वीं में 97.6% अंक हासिल किए हैं। कोरोना महामारी के दौरान जब पढ़ाई ऑनलाइन मोड में चल रही थी, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी।

वह कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा दिए गए स्टडी मटेरियल की मदद से पढ़ती रहीं। लॉकडाउन की तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखा।


पनवेल निवासी कार्तिक के पिता एक लॉजिस्टिक कंपनी में काम करते हैं जबकि उनकी मां एक कॉलेज में पड़ता है। उनका परिवार उनकी ताकत बना। उनके माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्होंने गलतियों से सीख कर आगे बढ़ाने के बारे में सोचा।


कार्तिका ने बताया कि उन्होंने जब पहली बार मॉक टेस्ट दिया, तो उन्हें 690 अंक मिले। इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि उन्हें फिजिक्स के न्यूमेरिकल प्रश्नों में कमजोर हैं। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने डाउट क्लियर किया मॉक टेस्ट पास किया और यही रणनीति उन्हें 720/720 तक पहुंचा पाई।


कार्तिका केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खुद को मेंटली रिलैक्स भी रखती हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक भी सुना और किताबें भी पढ़ी। जिससे उनका माइंड फ्रेश रहा और स्ट्रेस भी नहीं आया।


NEET UG 2023 में टॉप रैंक लाने के बाद कार्तिका ने देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल इंस्टीट्यूट AIIMS दिल्ली में MBBS में एडमिशन लिया। एम्स दिल्ली से पढ़ाई करना उनका सपना था और अब वह उसी संस्थान में डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।