टाइम ट्रेवल कराएगा गूगल, आपको आसपास का दिखेगा 20 साल पुराना नजारा, जानिए कैसे

दुनिया जैसे जैसे नई टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ती जा रही है, वैसे ही हमारे आसपास की जगहों की रूपरेखा में बदलाव देखने को मिलता है।…

दुनिया जैसे जैसे नई टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ती जा रही है, वैसे ही हमारे आसपास की जगहों की रूपरेखा में बदलाव देखने को मिलता है। आज से 20 या 30 साल पीछे जाना तो नामुमकिन है। लेकिन गूगल आपको उस समय का नजारा दिखाने का काम जरूर करेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


गूगल ने गूगल मैप्स और गूगल अर्थ के लिए ऐसा फीचर जारी किया है, जो किसी खास जगह को उसके पुराने हालत में दिखाता है। यानी अब आप स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं कि कोई खास जगह 20 या 30 साल पहले किस तरह की दिखती होगी।

गूगल ने अपनी मैप सर्विस में टाइम मशीन जैसा फीचर जोड़ा है। इसकी सहायता से आप टाइम ट्रैवल कर उन जगहों के पुराने रूप को देख सकते हैं, जिसे आप देखना चाहते हैं।इस फीचर की मदद से आप बिल्डिंग, सड़क या किसी खास जगह को उस समय में देख सकते हैं, जब वह बनाई गई थी। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे शहरों की खास जगहों को 1930 के बाद से आज तक देखा जा सकता है।


इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल मैप्स या गूगल अर्थ पर जाकर उस जगह को सर्च करना है जिसे आप देखना चाहते हैं। फिर आपको लेयर्स ऑप्शन पर जाकर टाइमलैप्स ऑप्शन को चालू कर देना है। इसके बाद आप बीते वक्त में जाकर उस जगह को देख सकते हैं।


गूगल ने स्ट्रीट व्यू फीचर को भी अपडेट किया है। अब स्ट्रीट व्यू में कार और ट्रैकर से खींचे गए 280 अरब से ज्यादा फोटो दिखेंगे। इसकी मदद से आप दुनिया की अलग-अलग जगह घूम सकते हैं, जैसे कि आप वहां रियल में गए हो। इसके अलावा, इस फीचर की मदद से आप दुनिया भर की रोड और बिल्डिंग इस तरह देख सकते हैं, जो बिलकुल आपके पास लगता है। गूगल ने स्ट्रीट व्यू फीचर को लगभग 80 देशों में जारी कर दिया है।