उत्तराखंड में निगम-निकाय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी , पढ़ें पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न निगमों, निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति ही निगमों, निकायों, प्राधिकरण,…

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न निगमों, निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति ही निगमों, निकायों, प्राधिकरण, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों आदि में कार्यरत कर्मियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है।

25

जानकारी के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी से किया जाएगा। इसके साथ ही पांचवें केंद्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते का बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।