shishu-mandir

अल्मोड़ा के लिए अच्छी खबर— स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका अल्मोड़ा को मिला तीसरा स्थान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
अल्मोड़ा के लिए अच्छी खबर— स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका अल्मोड़ा को मिला तीसरा स्थान
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। स्वच्छता सर्वेक्षण में अल्मोड़ा ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस बार तीसरे क्वार्टर सर्वेक्षण में अल्मोड़ा को प्रदेश भर में तीसरा स्थान मिला है। यहीं नहीं अल्मोड़ा नगर पालिका की राष्ट्रीय रैंकिंग भी सुधरी है। देशभर में इसे 774वां स्थान हासिल हुआ है।

पालिका में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि विषम भौगौलिक परिस्थितियों वाले अल्मोड़ा पालिका के लिए यह प्रदर्शन उत्साहवर्द्धक है। उन्होंने कहा कि पिछली बार ​पालिका की रैंकिग प्रदेश भर में 23वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 1054 थी। इस बार सुधरी है इसे और सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में पालिका के अलावा ग्रीन हिल्स संस्था और राकेश,तनीषा और धीरेन्द्र रावत भी अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अल्मोड़ा में 8 टन कूड़ा एकत्र होता है। निस्तराण के प्रयासों में पालिका 27.5 टर कूड़ा रिसाईकिल कर बेचा है।
इस मौके पर सामाजिक संस्था से जुड़े राकेश और तनीषा ने बताया कि वह स्कूली छात्र छात्राओं की मदद से अब तक 2 लाख 10 हजार रिसाईकिल नहीं हो पाने वाले प्लास्टिक रैपर एकत्र कर चुके हैं इसे और बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर पालिका ईओ श्याम सुंदर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल,पालिका सदस्य सौरभ वर्मा,सचिन आर्या, मनोज जोशी,हेम तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, दीप्ति सोनकर आदि मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….