Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

अल्मोड़ा: देश सेवा का जज्बा रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू…

अल्मोड़ा: देश सेवा का जज्बा रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ये प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। अगर आप भी सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते हैं, तो अपनी तैयारी शुरू कर दे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?
सेना ने विभिन्न पदों के लिए मानक तय किए हैं। आवेदन करने से पहले इन मुख्य बिंदुओं पर नजर जरूर डालें:
योग्यता:

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए (पदानुसार अलग-अलग योग्यता)।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना: उम्र का निर्धारण 1 जुलाई, 2026 को आधार मानकर किया जाएगा।


इन पदों पर होगी ‘अग्निवीरों’ की तैनाती
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेना के विभिन्न विभागों में युवाओं को मौका मिलेगा:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
टेक्निकल (Technical)
क्लर्क एवं स्टोर कीपर टेक्निकल
ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)
सैनिक फार्मा और नर्सिंग सहायक (तकनीकी)
वूमेन मिलिट्री पुलिस (महिला उम्मीदवारों के लिए)


चयन प्रक्रिया: दो चरणों में पार करनी होगी बाधा
भारतीय सेना में चयन अब दो मुख्य पड़ावों पर आधारित है:
प्रथम चरण (Online CEE): सबसे पहले कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। सही उत्तर पर पूरे अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर अंक काटे जा सकते हैं।


द्वितीय चरण (Recruitment Rally): ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (भर्ती रैली) के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Guide)


इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Apply/Login’ सेक्शन पर क्लिक करें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवा किसी भी बिचौलिए या ठग के झांसे में न आएं। भारतीय सेना की चयन प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापन पर ही भरोसा करें।