उत्तराखंड लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष जीसी उप्रेती का निधन,कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर

अल्मोड़ा:: उतराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोशियेशन के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और पर्वतीय कमर्चारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे जीसी उप्रेती का निधन हो गया…



अल्मोड़ा:: उतराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोशियेशन के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और पर्वतीय कमर्चारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहे जीसी उप्रेती का निधन हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


उन्होंने कर्मचारी संगठनों में जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित अनेक पदो में रह कर कर्मचारी संगठनों का नेतृत्व किया।


वह उतराखंड राज्य आन्दोलन में भी सक्रिय रहे थे।उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के लिए बहुत संघर्ष किया था।


उनके निधन पर चन्दमणी भट्ट, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिह भैसोडा, धीरेन्द्र कुमार पाठक, एमसी काण्डपाल, टीका सिंह खोलिया सहित अनेक कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की है ।