गौहर खान और जैद दरबार के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है। यह जोड़ी पहले से ही एक बेटे के माता पिता थे और अब दूसरी बार माता पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। कपल ने इस बार भी बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने चाहने वालों को यह बड़ी खबर दी।
गौहर और जैद ने अपने दूसरे बेटे का जन्म एक सितंबर को होने की जानकारी दी। हालांकि इस खुशखबरी को उन्होंने दो दिन बाद तीन सितंबर को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम जेहान अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है और अब अपनी दुनिया को उसके साथ साझा करेगा। हमारी फैमिली के लिए सभी से प्यार और दुआओं की उम्मीद करते हैं।
कपल के इस ऐलान के बाद से ही फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई सेलेब्रिटी भी उन्हें दूसरी बार माता पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। सिंगर नीती मोहन ने कमेंट कर लिखा कि ओएमजी यह खबर सुनकर दिल खुश हो गया आप सभी को खासकर जेहान को ढेर सारी बधाइयां।
गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार का निकाह साल 2020 में हुआ था। शादी के तीन साल बाद 2023 में उनके बड़े बेटे जेहान का जन्म हुआ था। अब यह कपल अपने दूसरे बेटे के आने से दोगुनी खुशी मना रहा है।
