निंदनीय:- असमाजिक तत्वों की खुराफात का शिकार बना ताड़ीखेत का गांधी कुटीर, भवन के परिसर में की गंदगी, बिजली के संयोजन व पानी की टंकी व फर्श को पहुंचाया नुकसान, पढ़ें पूरी खबर.. उत्तरान्यूज डाँट काँम

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181002 WA0094

रानीखेत सहयोगी की रिपोर्ट:-
ताड़ीखेत का गांधी कुटीर असमाजिक तत्वों की कारस्तानी का शिकार बन गया है| एक ओर राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150वीं जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को जागरुक कि़या जा रहा है वहीं ताड़ीखेत में स्थित गांधी कुटीर को असमाजिक तत्व द्वारा विद्रूप करने का प्रयास किया गया है| गांधी जयंती के दिन वहां माल्यार्पण करने गए लोगों को इस कुकृत्य की जानकारी मिली| कमरों के अंदर मलमूत्र कर उन्हें गंदा किया गया है| फर्श और पानी की टंकी को क्षतिग्रस्त किया गया है| बिजली के तार तोड़ दिए गए हैं| वहां पहुंचे लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए राजस्व पुलिस को शिकायत दी है| कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने कहा कि यह कृत्य जानबूझ कर किया गया है जो राष्ट्र का अपमान है| उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है| तहसीलदार नितेश डांगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है| लोगों ने पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है|

Joinsub_watsapp