shishu-mandir

खुशखबरी:- गणाई गंगोली निवाशी दिव्यम रावत बने क्रिकेट अंडर -16 टीम के कैप्टन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read


गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) सहयोगी:- गणाई गंगोली के घोड़ासिला निवासी दिव्यम रावत पुत्र प्रयाग सिंह रावत को क्रिकेट में उत्तराखंड अंडर -16 टीम का कैप्टन चुना गया दिव्यम के पिता प्रयाग सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज पिल्खी में प्रधानाचार्य हैं और माताजी राजेन्द्री रावत हल्द्वानी में अध्यापिका हैं| इनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है| लोगों ने गणाई गंगोली में मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी कर बधाई दी है| विधायक मीना गंगोला ,ज़िला कार्य योजना सीमित सदस्य गोकुल गंगोला ,गोविंद पांडे,मोहन जोशी ,चंदन सिंह रावत,हरीश मेहता,जसबीर डोबाल,दीनदयाल उपाध्याय,नीरज सूंठा,सागर डोबाल, किशन राम, हेमंत सूठा,पुष्कर रावत,बलवंत रावत ,हिमांशु सूंठा,रमेश चन्द्र आदि ने खुशी जताते हुए दिव्यम को बधाई दी है| दिव्यम वर्तमान में हल्द्वानी में आर्यन स्कूल में पढ़ाई करता है|

 

new-modern
gyan-vigyan