Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अमृत स्मरणोत्सव- विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) को किया गया याद

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2021भारत की स्वतंत्रता (Freedom fighters) की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व आजादी का ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद भर में…

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2021
भारत की स्वतंत्रता (Freedom fighters) की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व आजादी का ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। आज सुबह स्थानीय स्टेडियम में मैराथन रेस व साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ‘अमृत स्मरणोत्सव’ का शुभारम्भ किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह साईकिल रैली शहर से होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली व मैराथन में बच्चों के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टेडियम में बच्चों व उपस्थित लोगों द्वारा ट्राईकलर गुब्बारों को भी छोड़ा।

यह भी पढ़े..

Almora सेवा पुस्तिका व अन्य व्यक्तिगत पत्रावलियों का डिजिटाइजेशन देहरादून में कराने का विरोध

इसके बाद रैमजे इण्टर कॉलेज में हुए अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहां पर खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गई। इस प्रदर्शनी में महिलाएं खादी ग्रामोद्योग से सम्बन्धित कार्य कर रही थी। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी।

almora 3 1

कार्यक्रम के दौरान विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा कुली बेगार प्रथा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा भी स्वतऩ्त्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) के जीवन वृतांत पर नाटक का मंचन किया। उपस्थित लोगों द्वारा इन कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गयी।

बच्चों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) के जीवन वृतांत पर भाषण प्रस्तुत किये गये। अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में निबन्ध, पेटिंग आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें मैराथन, साईकिल रैली, भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह् दिए ​गए।

यह भी पढ़े..

almora— स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) को याद करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ साबरमती से किया गया है। यह कार्यक्रम देश के 75 जिलों में आयोजित हो रहा है।

प्रदेश में 2 जनपदों में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें अल्मोड़ा जनपद में होना एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) का गहरा नाता रहा है यहां के सेनानियों द्वारा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रमों में सीडीओ नवनीत पाण्डे, जीए उद्योग केंद्र डॉ. दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, प्रधानाचार्य रैमजे इण्टर कालेज विनय विल्सन,

जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता नरेन्द्र कुमार, बीएस मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, विनोद राठौर, विद्या कर्नाटक, जयमित्र बिष्ट, प्रशांत जोशी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/