दिवाली के मौके पर सरकार की तरफ से सौगात, मिलेंगे फ्री गैस सिलेंडर, ये लोग उठा सकते हैं लाभ

देहरादून। त्योहार के इस महीने में रंग-बिरंगे पकवान बनते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर का उपयोग अधिक होता है। अगर आप राशन कार्ड धारक है…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। त्योहार के इस महीने में रंग-बिरंगे पकवान बनते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर का उपयोग अधिक होता है। अगर आप राशन कार्ड धारक है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपको सरकार की ओर से फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा। इस बार त्योहारी सीजन में आप सरकार की इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन लोग इस सरकारी सुविधा का फायदा ले सकता है।

3 सिलेंडर का नहीं देना होगा पैसा

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दें उत्तराखंड सरकार की ओर से राशनकार्ड धारकों को यह सुविधा दी जाती है। अगर आप भी उत्तराखंड में रहते है तो राशन कार्ड के जरिए एक साल में 3 फ्री गैस सिलेंडर ले सकते हैं।

पात्र कार्डधारकों को ही मिलेगा फायदा- वित्तीय वर्ष 2022-23 में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) को तीन गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा। पात्र अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की ही राज्य सरकार की इस सुविधा का फायदा मिलेगा।

हर साल 3 LPG सिलेंडर मुफ्त पाने की पात्रता- लाभार्थी का उत्तराखंड का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही पात्र लाभार्थी अंत्योदय राशन कार्ड धारक होना चाहिए। अंत्योदय राशन कार्ड को गैस कनेक्शन कार्ड से जोड़ना होगा।

कब-कब मिलेंगे सिलेंडर- उत्तराखंड सरकार ने बताया कि कार्डधारकों को पहला सिलेंडर अप्रैल से जुलाई के बीच में दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरा सिलेंडर अगस्त से नवंबर और तीसरा सिलेंडर दिसंबर से मार्च के बीच में मिल जाएगा।

किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा- यदि अंत्योदय उपभोक्ता गैस एजेंसी से अपने गैस कनेक्शन (gas connection) की मैपिंग नहीं कराते हैं तो वे लाभ से वंचित हो जाएंगे। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 2 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को फायदा होगा। इस योजना पर कुल 55 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।