बिग ब्रेकिंग : सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती

  अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द​ सिंह कुंजवाल का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनका…

 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द​ सिंह कुंजवाल का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के अनुसार श्री कुंजवाल को सीने में दर्द के कारण यहा बेस अस्पताल के हार्ट केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है।

govind singh kunjwal admited in hospital 1

अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लक्ष्मण ने बताया कि अभी आवश्यक जांच चल रही है। श्री कुंजवाल के अल्मोड़ा बेस अस्पताल भर्ती होने की खबर लगते ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक मनोज तिवारी , कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गये। श्री कुंजवाल की ईसीजी और अन्य आवश्यक जांचे की जा रही है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पीतांबर पाण्डे, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी, भाजपा ​जिलाध्यक्ष गोविन्द​ पिलखवाल आ​दि ने बेस अस्पताल जाकर उनका हाल चाल पूछा और इलाज के बारे में जानकारी ली।