अल्मोड़ा: भाजपा जिला मंत्री एवं एसएसजे परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अल्मोड़ा सुनील बिष्ट की माता कुंती देवी का निधन हो गया है।
परिवार जनों के अनुसार वह 70 वर्ष की थी और अस्वस्थ चल रही थी, गत रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मैणी से कोसी घाट के लिए आज दोपहर बाद निकलेगी।
निधन की सूचना मिलने पर उनके साथियों, मित्रों और परिचितों का घर पर जुटना शुरू हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
