Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी(Former Prime Minister Rajiv Gandhi)

Former Prime Minister Rajiv Gandhi

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: 21 मई 2020— पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi)की 29 वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित ​की।


जिला एवम् नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rajeev punya tithi

इस अवसर पर स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी महान विचारक एवम् देश के अन्तिम छोर में रहने वाले गरीबों,असहायों के शुभचिंतक थे।उनके कार्यकाल में पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाने की पहल की गयी थी।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला एवम् महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने भी उनके कार्यकाल में चहुंमुखी विकास के जो कार्य किये गये थे उनको याद किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा कहा गया कि राजीव गांधी के शासनकाल में भारत काफी तेजी से आगे बड़ा।

आज पूरा देश उनके कार्यों को याद करता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल उपस्थित थे।