shishu-mandir

फूड प्वाइजनिंग प्रकरण:- बेस अस्पताल लाए गए 22 और मरीज

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read


अल्मोड़ा-: कपकोट के बास्ती में विवाह समारोह में भोज के बाद बीमीर पड़े लोगों का अस्पताल आने का सिलसिला जारी है| रविवार की शाम कपकेट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल बेरीनाग से 22 मरीजों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल लाए| उन्होंने डाक्टरों को बेहतर उपचार देने के निर्देश देते हुए वहां डाक्टरों व प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जाहिर किया| उनके साथ मौजूद लोगों ने सभी को भोजन की व्यवस्था की और सोमवार को जरूरतमंदों का वृहद स्वास्थ्य परीक्षण करने व हृदय जांच कराने को कहा| उनके साथ गोपाल सिंह मेहता,भाजपा जिलामहामंत्री रवि रौतेला संजय कनवाल,आनंद मेहता,विनीत बिष्ट,मनोज जोशी,अमित शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे| अब अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है| सभी का स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है| इधर राज्यमंत्री रेखा आर्या ने भी दूरभाष पर पूरी स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा देने को कहा है|

new-modern
gyan-vigyan