shishu-mandir

दुखद:- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

डेस्क:- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 86वर्ष के थे, शेषन ने 1990 के दशक में देश में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचानपत्र देने का श्रेय उन्हीं को जाता है|

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के मुताबिक पूर्व चुनाव आयुक्त का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्ष से ठीक नहीं था। दिल का दौरा पड़ने से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया।
अपनी स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध शेषन बढ़ती उम्र के कारण पिछले कुछ वर्ष से सिर्फ अपने आवास पर रह रहते थे। उनका बाहर आना-जाना लगभग ना के बराबर हो गया था।
प्रधानमंत्री सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है|

saraswati-bal-vidya-niketan