Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में ऐसा रहा तमंचे पर डिस्को,चर्चाओं में रहा शुक्रवार का डीजे डांस!

अल्मोड़ा : शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह में डीजे डांस विवाद का विषय बन गया, घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई जहां डीजे चलाने…


अल्मोड़ा : शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह में डीजे डांस विवाद का विषय बन गया, घटना एक बैंक्वेट हॉल में हुई जहां डीजे चलाने को लेकर हुए विवाद में अज्ञात लोगों ने बैंक्वेट हॉल में तमंचे से फायरिग कर दी। गोली चलते ही विवाह समारोह के रिसेप्शन में अफरा-तफरी मच गई। फायरिग करने वाले लोग मामला बिगड़ता देख वहां से फरार हो गए। इधर पुलिस ने जानकारी के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
चर्चाओं के अनुसार शुक्रवार की शाम विवाह समारोह की पार्टी चल रही थी| रात करीब दस बजे निर्धारित समय पर दस बजे रिसेप्शन में चल रहा डीजे बंद कर दिया गया, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोग जबर्दस्ती डीजे चलाने की जिद करने लगे। विवाद बढ़ता चला गया और थोड़ी देर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां तमंचे से हवा में फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकरं अफरा तफरी मच गई। हालत बिगड़े तो लोग वहां से खिसक गए और फायर झोंकने वाला व्यक्ति भी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी कैमरे से भी जानकारी जुटा रही है| साथ ही बैंक्वट हाँल संचालक से भी जानकारी जुटा रही है|

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25