बड़ी खबर : प्रेम संबंधों के चलते महिला सिपाही की हुई हत्या,तहसीलदार पर लगे आरोप

हम सभी की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी पुलिस की है लेकिन अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।इसका उदाहरण हमें उत्तर प्रदेश से भी देखने को…

हम सभी की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी पुलिस की है लेकिन अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।इसका उदाहरण हमें उत्तर प्रदेश से भी देखने को मिला है। जहां एक महिला की हत्या से हड़कंप मच गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिला को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। जिस महिला की हत्या की गई है है वो उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही थी तथा वो पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात थी। जिस महिला सिपाही को हत्या हुई है उसका नाम रुचि सिंह (Ruchi Singh) बताया जा रहा है।


जिस महिला सिपाही की हत्या की गई है उसकी हत्या के आरोप प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पर लगे है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम संबंध थे। ये तहसीलदा शादीशुदा बताया जा रहा है।

लखनऊ पुलिस द्वारा आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।


वही, आरोपी तहसीलदार द्वारा शुरुआती पूछताछ में बताया गया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन फिर सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) अब उस पर लगातार दबाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।