अभी अभी

फेसबुक पर हुआ प्यार,कर ली शादी,​पत्नी ने पति को किया वीडियो कॉल और लगा दी फांसी

Tragic - Married woman fed up with husband hanged himself

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

नैनीताल के ज्योलिकोट निवासी एक युवती की युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई,यह दोस्ती एक दिन प्यार में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनो ने विवाह रचा लिया। शादी के कुछ समय बाद पति नौकरी के लिए लंदन चला गया। शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।


बताया जा रहा है कि सबीना लंदन जाने के लिए वीजा लेने के लिए प्रयासरत थी। सबीना के पति के लंदन जाने के बाद सबीना और उसके पति की वीडियो कॉल पर बात होती रहती थी और पति-पत्नी के बीच झगड़े भी होने शुरू हो गए थे। शुक्रवार की रात सबीना ने जोस को फोन करने के बाद वह कमरे में चली गई और पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट की मूल निवासी सबीना ने कुछ साल पहले क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। सबीना की फेसबुक पर गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से दोस्ती हुई और दोनो की बीच की दोस्ती एक दिन प्यार में तब्दील हो गई। जोस लंदन में एक बेकरी में काम करता है और लंदन ही रहता है। एक साल पूर्व दोनो के परिजन मिले और जोस ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली।


दो माह पूर्व जोस नौकरी के लिए वापस लंदन चला गया। वही सबीना ने भी लंदन जाने के वीजा बनाने का काफी प्रयास किया। दोनो की अक्सर फोन में बात होती थी वही सबीना ने शुक्रवार को रात के समय अपने पति को फोन किया और कुछ देर तक फोन में बात भी की। जिसके बाद वह कमरे में चली गई।


जिसके बाद उसके पति ने उसे काफी फोन किए लेकिन सबीना ने फोन नही उठाया तो जोस चिंतित हो गया और उसने पड़ोस में ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। जिसके बाद सबीना की बहन ने घर के अंदर जाकर देखा तो सबीना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और सबीना को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने सबीना को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

ईडी कार्यालय तक कांग्रेस के प्रस्तावित मार्च की अनुमति नहीं दी जा सकती : दिल्ली पुलिस

Newsdesk Uttranews

SSJ University- बढ़ रहा है संवर रहा है क्लीन कैंपस -ग्रीन कैंपस अभियान

Newsdesk Uttranews

चौथे स्तंभ को जनता का विश्वास हासिल हो, इसके लिए काम करने की जरूरत

editor1