किसान आंदोलन: SKM ने लिया अहम फैसला,26 फरवरी को होगा ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को महापंचायत

Smriti Nigam
3 Min Read

बुधवार को खनोरी सीमा पर युवा किसान की मौत के बाद अब किसानों में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। वही किसान संगठनों ने भी अपने फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली में महापंचायत का फैसला भी लिया गया। किसान नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा सीएम मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज का इस्तीफा मांगा है।

new-modern

चंडीगढ़ में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। इसमें देश भर के राज्य से कई किसान नेता आए। 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महा पंचायत करेंगे। वही 26 फरवरी को देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च करने का फैसला किया है।

किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रराहां ने कहां कि 23 फरवरी को किस पूरे देश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज के पुतले जलाएंगे। खनोरी बॉर्डर पर जान गवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर किसान नेता काफी नाराज है और उसे श्रद्धांजलि देने के बारे में कहा है। किसान नेताओं ने कहा वह इस दिन को काला दिन के रूप में प्रदर्शन करेंगे।


किसान नेता बलबीर सिंह रजेवाल का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्यवाही की है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में न्यायिक जायज भी करनी चाहिए। हरियाणा के सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने की विमान की जा रही है। पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जानी चाहिए। 14 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे। ये फैसला बैठक में लिया गया है। वही 26 फरवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में किसान हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। एक तरफ की सड़क खुली रहेगी इसी दिन शाम को विश्व व्यापार संगठन का भी पुतला जलाया जाएगा।

अमित शाह, मनोहर और विज का मांगा इस्तीफा
संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की। किसानों ने कृषि को विश्व व्यापार संगठन से अलग करने की मांग की है।