दुग्ध उत्पादन और बकरी पालन से किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग पिथौरागढ़ के तत्वावधान में शनिवार को विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मूनाकोट नीमा वल्दिया ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए पशुपालकों से कहा कि दुग्ध उत्पादन तथा बकरी पालन से किसान अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं। इसलिए पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु पालने चाहिए। प्रदर्शनी में रघुवर सिंह के बारे को चैंपियन घोषित किया गया।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा योगेश भारद्वाज ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बकरी पालन की अपार संभावनाएं हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी में सौ से अधिक पशु शामिल किए गए। पशुओं को चार वर्गों मे बांटा गया था।


निर्णायक मंडल में डा. मनोज जोशी, डा. दीपा डा० सौरभ तथा डॉ फरहीन शामिल थे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये गये। सभी पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। डा जोशी ने पशुपालकों को पशुधन बीमा किसान क्रेडिट कार्ड और बायलर फार्म योजना की जानकारी दी। डॉ लाल सिंह सामत ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Joinsub_watsapp