मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक के लिये चयन पर उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने जताई खुशी

  अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक के लिये चयन होने पर उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार में हर्ष की लहर है। सभी जिलों से लोग…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

e12494829cdfcae72cccb90f32b72916
 

अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक के लिये चयन होने पर उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार में हर्ष की लहर है। सभी जिलों से लोग बधाईयां और शुभकामनायें प्रेषित कर रहे है। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दुनिया मैं तीसरे रैंक के खिलाड़ी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन के एसएल 3 केटेगरी में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनोज सरकार का अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन रहा है और इसके कारण उनका चयन ओलिंपिक के लिए हुआ है।  अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मैं अभी तक मनोज 7 स्वर्ण , 4 रजत व 8 कांस्य पदक जीत चुके हैं। मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय पैरा बैडमिंटन के नेशनल कोच गौरव खन्ना को दिया हैं। 

ब्रेकिंग — उत्तराखण्ड में डेल्टा प्लस वैरियंट की एंट्री, ऊधम सिंह नगर का है मामला

मनोज सरकार के टोक्यो ओलिंपिक मैं चयन होने पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के  पैटर्न और डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार , बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल, पुष्कर जैन ,पुनीता नागलिया, चीफ कोच डीके सेन , कोषाध्यक्ष राम अवतार ,राकेश दोबाल , राजेश निझावन , संजय ठाकुर , विष्णु सक्सेना , प्रशांत जोशी, रितेश बिष्ट , नरेन्द्र भुत्यानी ,गजेन्द्र बुदियाल  समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।