अल्मोड़ा:- भिकियासैंण के प्रतिष्ठत अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सिंह बिष्ट का निधन हो गया है, स्वर्गीय बिष्ट उक्रांद के प्रथम विधायक जसवंत सिंह बिष्ट जी के पुत्र थे |
लखनऊ के लोहिया अस्पताल मे निधन हो गया|
वह लम्बे समय से मधुमेह रोग से पीड़ित थे |
वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, ग्राम तिमली स्याल्दे चौकोट निवासी बिष्ट वर्तमान में भिकियासैण तहसील में वकालत करते थे |
मनोहर सिंह बिष्ट अपने पिताजी पूर्व विधायक स्वर्गीय जसवंत सिंह के समय से ही राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे लखनऊ और दिल्ली से रिवर्स पलायन करके स्याल्दे और भिकियासैंण को अपनी कर्मस्थली बनाया |
पिता की भांति ही सरल स्वाभाव के व्यक्ति थे | जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त फुलारा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक जताया है |
सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सिंह बिष्ट का निधन, पूर्व विधायक जसवंत सिंह के पुत्र थे बिष्ट
अल्मोड़ा:- भिकियासैंण के प्रतिष्ठत अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सिंह बिष्ट का निधन हो गया है, स्वर्गीय बिष्ट उक्रांद के प्रथम विधायक जसवंत सिंह बिष्ट…