सगाई तो हुई लेकिन सात फेरे नहीं ले पाए ये सितारे

मुंबई। कई ऐसे सिलेब्स हैं, जिन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है बल्कि कुछ ने पार्टनर संग सगाई तक की है, लेकिन कुछ समय…

d7fec70367f425a2a98efe144ff7e38a

मुंबई। कई ऐसे सिलेब्स हैं, जिन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है बल्कि कुछ ने पार्टनर संग सगाई तक की है, लेकिन कुछ समय बाद इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। उन्हें शादी से पहले ही एहसास हो गया था कि वे इस रिश्ते के लिए नहीं बने हैं। 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अमिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर  
साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के दौरान अमिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि, दोनों ही एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। वहीं, साल 2000 में आई अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में करिश्मा की छोटी बहन करीना उनके अपोजिट थीं। ऐसे में सेट पर अक्सर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं। कहा जाता है कि यही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। वहीं, परिवार वाले भी चाहते थे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाए। खबरें थी कि दोनों के बीच सगाई हो गई है।

रोमित राज और शिल्पा शिंदे
टीवी की अंगूरी भाभी को कौन नहीं जनता। ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम शिल्पा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भाभीजी की शादी एक्टर रोमित राज से होने वाली थी। सगाई के बाद 2009 में होने वाली उनकी शादी किसी कारण से टूट गई। शिल्पा अब भी सिंगल हैं।

राखी सावंत और इलेश परुजनवाला 
‘राखी का स्वयवंर’ तो सभी को याद ही होगा, जिसमें राखी सावंत ने अपने लिए एनआरआई इलेश परुजनवाला को दूल्हे के रूप में चुना था।  शो के दौरान राखी ने एनआरआई इलेश संग सगाई की थी।  दोनों ने एक-दूसरे को धूमधाम से अंगूठी पहनाकर जश्न जरूर मनाया था।  बाद में राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह शो केवल पैसों के लिए किया था, क्योंकि उन्हें घर खरीदना था। 

रतन राजपूत-अभिनव शर्मा 
साल 2010 में रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा संग सगाई की थी।  रतन राजपूत रियलिटी शो ‘रतन का रिश्ता’ में ऐसा करती नजर आई थीं।  इस स्वयंवर में अभिनव विजेता रहे थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों ने कम्पैटिबल इशूज के चलते अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

महक चहल और अश्मित पटेल

टीवी अभिनेत्री महक चहल ने साल 2017 में अश्मित पटेल संग सगाई की थी। इसके बाद साल 2020 में दोनों अलग हो गए। इसके बारे में हाल ही में महक चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। महक का कहना था कि दोनों ने आपसी सहमती से रास्ते अलग किए, क्योंकि अलग रहने में ही वह खुशी महसूस कर रहे थे।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल 

बिग बॉस 8 में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन दोनों के बीच काफी बुरा ब्रेकअप भी हुआ।  दोनों एक डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी बतौर पार्टनर्स नजर आए थे।  शो के मंच पर दोनों ने सगाई की थी। बाद में उपेन ने कुछ ट्वीट्स शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि करिश्मा उनके साथ विक्टिम कार्ड प्ले कर रही हैं। बाद में करिश्मा ने उपेन संग ब्रेकअप की बात को कन्फर्म किया था। 

करण सिंग ग्रोवर और बरखा विष्ट

अभिनेता करण सिंग ग्रोवर इस समय बिपाशा बसु के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस बरखा विष्ट पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, करण और बरखा ने साल 2004 में सगाई की थी। दोनों की मुलाकात डेब्यू शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ के दौरान हुई थी। हालांकि, साल 2006 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। 

चारु असोपा और नीरज मालविया

अभिनेत्री चारु असोपा इस समय राजीव सेन के साथ हैं। राजीव से पहले चारु ने ‘मेरे अंगने में’ को-स्टार नीरज मालविया संग सगाई की थी। दोनों ही ऑनस्क्रीन भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे, लेकिन साल 2016 में इन्होंने रियल लाइफ में सगाई कर ली थी। नवंबर 2017 से दोनों के बीच खटपट होनी शुरू हुई और सगाई तोड़नी पड़ी।