श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू : श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। आपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम…

d470ca444246435c3fc799fed8e7bb56

25

जम्मू : श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। आपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। अभी ऑपरेशन जारी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है।

इससे पहले शनिवार शाम को जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।