shishu-mandir

उत्तराखंड में 11 और नेताओं को मिली दायित्वों की सौगात

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात दी है। दरअसल बृहस्पतिवार रात भाजपा ने दायित्वधारियों की तीसरी सूची की जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है।

new-modern
gyan-vigyan

वहीं दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

इसके साथ ही गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, देवेन्द्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष और विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।