Pithoragarh- भाजपा ने चारों सीटों पर जीत का विश्वास जताया

जिला स्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक में किया गया आकंलन पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

जिला स्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक में किया गया आकंलन

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें जिले की चारों विधानसभा सीटों की चुनाव समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्रवार हुए मतदान और बूथ प्रबंधन सहित विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पार्टी जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता और संगठन जिस तरह विभिन्न बूथों तक पहुंचा है, उससे निश्चित तौर पर भाजपा उम्मीदवारों के जीतने के प्रबल आसार हैं।

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश और देश में जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा भी इस चुनाव में देखने को मिला है। पार्टी पदाधिकारियों ने स्थितियों का आकलन करते हुए विश्वास जताया है कि जिले की चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।

बैठक में चारों सीटों के विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा संयोजक, सह संयोजक, जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।