Almora::पुष्कर भैसोड़ा 5 वीं बार बने एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन(Educational Ministerial Officers) के जिलाध्यक्ष

editor1
3 Min Read

Almora::Pushkar Bhaisoda became District President of Educational Ministerial Officers Association for the 5th time

अल्मोड़ा, 11 जुलाई 2022- एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन (Educational Ministerial Officers)जनपद अल्मोड़ा का दि वार्षिक अधिवेशन रा इ का अल्मोडा़ में हुआ।

अल्मोड़ा में आयोजित हुआ एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का अधिवेशन


दूसरे सत्र में हुए चुनावों में पुष्कर भैसोड़ा लगातार 5 वीं बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र बोरा ,संगठन मंत्री गोपाल सिंह मेहता, सांस्कृतिक मंत्री अंकित वर्मा आडिटर मनोज बंगारी , कोषाध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री मोहित डौर्बी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सचिव पद पर मुकेश जोशी व संयुक्त सचिव पद पर देवेन्द्र कार्की चुनाव के द्वारा निर्वाचित घोषित किए गए।

Educational Ministerial Officers के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा ने संगठन की समस्यायों के निराकरण हेतु हमेशा प्रयासरत रहने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Educational Ministerial Officers
Pushkar bhaisoda Educational Ministerial Officers


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ सुभाष भट्ट व विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण रहे। मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक भी उपस्थित रहे।


फैडरेशन के प्रांतीय आडिटर नितिन टंडन , अमरनाथ रजवार जिला मंत्री फैडरेशन, महेन्द्र सिंह गुसाईं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड पर्वतीय कर्म शिक्षक संगठन अल्मोड़ा , प्रधानाचार्य राइका अल्मोडा़ एन एस बिष्ट, राम सिंह गैड़ा, राजेन्द्र वर्मा पूर्व सचिव रमेश चन्द्र तिवारी, हर्ष सिंह बिष्ट , भगवान राम, सुरेश जोशी, देवकी बिष्ट भी उपस्थित रहे।


फैडरेशन के सचिव सौरभ चंद व कमल किशोर प्रांतीय संयुक्त मंत्री, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेंद्र राणा संयोजक व सहसंयोजक एम डी सती व देवेन्द्र पाठक द्वारा बताया गया कि दूसरे सत्र में अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जायेगा।


मुख्य अतिथि सुभाष भट्ट द्वारा सभी कार्मिकों से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण द्वारा सभी कार्मिकों से समयबद्ध ढंग से कार्य के निस्तारण करने का आह्वान किया है।


मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा कहा गया है सभी समस्याओं को निस्तारित किया जायेगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, शिथिलीकरण बहाली, एक्ट में संशोधन , फारगो नियमावली निरस्तीकरण आदि लंबित मामलों के लिए भी संघर्ष किया जायेगा।


पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिला अध्यक्ष Educational Ministerial Officers, जिला मंत्री पंकज कुमार जोशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। । चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य राइका अल्मोडा़ एन एस बिष्ट डा मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा महेन्द्र राजपूत, दीपक पाण्डेय थे। चुनाव जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक धीरेन्द्र कुमार पाठक व मंडलीय सचिव की देखरेख में सम्पन्न हुआ।


धीरेन्द्र कुमार पाठक मंडलीय सचिव द्वारा सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।