नव वर्ष के जश्न के दौरान आया भूकंप , जोरदार झटको से सहमे लोग

एक तरफ आज पूरी दुनिया नव वर्ष का जश्न मना रही है। तो वही दूसरी तरफ नेपाल में भूकंप के झटको से धरती कांप उठी।…

एक तरफ आज पूरी दुनिया नव वर्ष का जश्न मना रही है। तो वही दूसरी तरफ नेपाल में भूकंप के झटको से धरती कांप उठी। पड़ोसी देश नेपाल में वर्ष 2023 में जाते जाते भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस दौरान नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। रविवार की रात 10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र सिंधुपलचोक के लिस्तिकोट में रहा। रविवार रात 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप आया। फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नही मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272