द्वाराहाट:: एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखी फिटनेस एवं फायरिंग

विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है । कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा…

Screenshot 2026 05 18 21 40 27 44 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है ।


कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में 500 एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जे सी पंत के निर्देशन में आज 100 एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग रेंज में ले जाकर पॉइंट 22 राइफल से फायरिंग कराई गई सूबेदार जगदीश सिंह, हवलदार अशोक चंद, हवलदार चन्द्र शेखर, हवलदार संजय सिंह, हवलदार चंचल सिंह, हवलदार प्रकाश कुमार, कैलाश चंद ने ड्रिल में खुली लाइन निकट लाइन चल मार्चिंग का प्रशिक्षण दिया।


आपदा प्रबंधन अल्मोड़ा से आलोक वर्मा के द्वारा सभी कैडेट्स को आपदा में सभी प्रकार के बचाव के तरीके व गुर बताएं एस डी आर एफ के हेड कांस्टेबल दिनेशपुरी गोस्वामी और कांस्टेबल अमित टम्टा ने आपदा में प्रयोग किए जाने वाले बचाव के मॉडल प्रस्तुत किए ।

गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर भव्या सक्सेना के द्वारा सभी एनसीसी कैडेट को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


कैंप संचालन में सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, कैप्टन महिपाल सिंह कैप्टन कृष्णानंद लेफ्टिनेंट हयात सिंह लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे, फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट, सेकेंड अफसर शंकर सिंह भैसोड़ा, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह,लक्ष्मी खुलवे, भावना अधिकारी आदि शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

Leave a Reply