shishu-mandir

निकाय चुनावों से पहले भाजपा को लगा झटका: दुग्ध संघ अल्मोड़ा में कांग्रेस का कब्ज़ा

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

दुग्ध संघ चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत
पालिका चुनावों से पूर्व भाजपा को लगा तगड़ा झटकाअल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के चुनावों में भाजपा को कड़ा झटका लगा है। दुग्ध संघ के चुनावों में भाजपा अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी खड़ा ही नहीं कर पाई चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यही नहीं कांग्रेस राज्य के लिए प्रतिनिधि भेजने में भी कामयाब हुई। महेन्द्र सिंह दुग्ध संघ के अध्यक्ष चुने गए। नीमा देवी उपाध्यक्ष और दिनेश चन्द्र सिंह डांगी(दीप डांगी)राज्य फेडरेशन के लिए प्रतिनिधि चुने गए। अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। चुनाव परिणाम की आहट सुबह से ही हो गई थी। उसके बाद उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा,इंटक के अध्यक्ष दीपक मेहता, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला दिन में ही दुग्ध संघ परिसर तक पहुंच गए। जैसे ही एकलौता नामांकन हुआ कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।


चुनाव अधिकारी केएस खाती ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर नीमा देवी और प्रतिनिधि पर पर दिनेश चन्द सिंह डांगी का निर्वाचन हुआ।सभी निर्वाचित घोषित उन्होंने बताया कि चुनाव में 9 समिति संचालन समिति को मतदान करना था। लेकिन तय समय तक एक ही नामांकन हुआ। ऐसी स्थिति में जहां भाजपा हर निर्वाचित संस्था में परचम लहराने की तैयारी में जुटते हुए जीत का दावा कर रही है। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के के महत्वपूर्ण संस्था के चुनाव में प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाने से भाजपा को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने शुक्रवार को ही अपनी जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद में दुग्ध संध के चुनाव में प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाना जहां भाजपा में निराशा पैदा कर रही है वहीं एकतरफा जीत से कांग्रेस प्रत्याशियों में उल्लास का माहौल है।

new-modern
gyan-vigyan

चुनाव परिणाम के लिए यहां देखें

saraswati-bal-vidya-niketan