अपने शरीर की साफ सफाई का ध्यान तो हर कोई रखता है। लेकिन हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते है जिनकी लोग लापरवाही बरतते है। जैसे की कान, कान की सफाई भी बहुत जरूरी होती है। अक्सर कई लोगों को कान कम सुनने की समस्या होती है। वैसे तो कान में मैल जमा होने की समस्या आम है लेकिन इसकी सफाई भी बहुत जरूरी होती है। कान की सफाई न करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हम आपको बताएंगे कि आप कान से जुड़ी समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकतें हैं।
तेल का इस्तेमाल भी कान के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए रात के समय आप कानो में सरसो, बादाम या नारियल का थोड़ा तेल गुनगुना करके डाले। कुछ मिनट के लिए छोड़ सकते हैं। तेल से काम का मैल मेल्ट होकर आसानी से बाहर निकल जाएगा।
इसके साथ ही सिरका लेकर उसे थोड़े पानी में मिलाकर आप अपने कान में डाल सकते हैं। कुछ देर के बाद कान में रहने के बाद इसको आप अपने से बाहर निकाल ले। लेकिन इन सब का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
वही कान साफ करने के लिए बेबी ऑयल का भी इस्तेमाल भी कर सकते है। आप अपने कानो में इसकी कुछ बूंदे डालकर रूई की सहायता की मदद से बंद कर दे और फिर 5 मिनट बाद रुई को निकाल दे।
नोट— कृपया ध्यान दे कि उक्त सलाह को मानने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।