shishu-mandir

विकास के नाम पर फेल हो गई भाजपा की डबल इंजन सरकार। हरीश रावत

उत्तरा न्यूज टीम
7 Min Read
जवाहरनगर में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत

रिर्पोटर- मैडी मोहन कोंरगा

>    पेंशन, नोटबंदी, कालाधन,स्वास्थ्य योजना, सैनिको की शहादत पर भाजपा सरकार को घेरा
>     मोदी अपने मन की बात करते है जनता की बात नही सुनते

उधमसिंहनगर/शान्तिपुरीविकास के नाम पर फेल हो गई है भाजपा की डबल इंजन की सरकार। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्राम जवाहरनगर में ग्रामीणों की जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री रावत ने पेंशन योजना, नोटबंदी, कालाधन, स्वास्थ्य योजना, मनरेगा, बॉर्डर पर लागातार सौनिको की शहादत, पर भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार को घेरते हुऐ कहा कि भाजपा सरकार केवल बडी बडी बाते करती है काम बिल्कुल भी नही करती है। कहा कि मोदी अपनी मन की बात तो कर लेते है परन्तु जनता की मन की बात बिल्कुल भी नही सुनते है। भाजपा सरकार काग्रेस के विकास कार्यो से एक कदम बढकर कार्य करे न उनकी लाभकारी योजनाओं को बन्द करने का कार्य करना चाहिए। नोटबंदी पर सवाल करते हुऐ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नोटबंदी से काले धन वाले पकडे जायेगे परन्तु काला धन रखने वालो का धन तो सफेद हो गया और आम आदमी के आम आदमी का पैसा घर में रखे रखे काला हो गया। उन्होंने पेंशन पर भाजपा सरकार को घेरते हुऐ कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 60 साल के कोई भी व्यक्ति को वृद्वा, विधवा, जगरिया, बौनों, किसान पेंशन, कलाकारों, पुरोहित, पत्रकरो, पुजारी, आन्दलनकारी, तिलुरौतेली आदि किसी भी नाम पर 14 पेंशन शुरू की वही वृद्वा, विकलांग, विधवा पेंसन 200 रुपए से बढ़ाकर 1000 की गई। एक घर में पेंशन मिलने के साथ ही उस घर की विधवा बहु के लिये भी पेंशन शुरू की। परन्तु डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पेंसन तो बड़ाई नही और कई योजनाओं को बंद करने साथ ही एक घर में एक ही पेंसन देना शुरू कर दिया। वही कांग्रेस सरकार की लाभकारी स्वास्थ्य बीमा योजना जिसका बहुतों ने लाभ उठाया उसे तो बंद कर दिया और इसके स्थान पर आई स्वास्थ्य अयुष्मान योजना ही ठीक से नही बन पा रही है। 
              हरीश रावत ने काले धन पर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार काला धन तो भारत मे ला नही पाए परन्तु महिलाओं के द्वारा घर पर मुसीबत के समय काम आने वाले पैसे को बाहर निकलकर काला धन साबित कर दिया। कहा कि मोदी सरकार ने अपने हर भाषण में किसानो का कर्जा माफ करने की बात , अम्बानी, टाटा, समेत कइयों का कर्जा माफ नही किया परन्तु किसानों का कर्जा माफ नही किया जिसका जवाब राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, में कांग्रेस की सरकार बनाकर जनता ने दे दिया है। वही कांग्रेस ने अपने घोषणाओं को पूरा करते हुए वहां किसानों का कर्जा माफ कर दिया। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए भी उन्होंने सरकार को चेताया जिसके बाद समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। आज बॉर्डर में लगातार सैनिक शहीद हो रहे है। छप्पन इंच का सीना, और पाकिस्तान के आंख दिखाने पर आंख निकालने तो सिर्फ जुमला ही रह गया है। उनके कार्यकाल में चीनी, राशन , मिट्टी का तेल बीपीएल, एपीएल, सभी को मिल रहा था अब वो भी नही मिल रहा है। किसानों की आय दुगनी करना अब सपना बन गया है।

new-modern
gyan-vigyan

                                       जवाहरनगर में ग्रामीणों की समस्या सुनते पूर्व सीएम हरीश रावत

saraswati-bal-vidya-niketan

      जवाहरनगर की सडकों की बुरी हालत देखकर उन्होने जनता से कहा कि उनसे जितना हो सकेगा वह हरसंभव प्रयास किया जायेगा। कहा कि वह डबल इंजन को स्टार्ट करने की प्रयास करूॅगा अगर र्स्टाट नही होगा तो आगे अवसर मिलेगा तो जितना जनता की अपेक्षा है उससे भी दुगना किया जायेगा। उन्होने कहा जनता ने लोकसभा में उन्हें 44 सीटो पर सीमित कर दिया तो लडा कैसे जाये अब जनता ने तीन राज्यों में उन्हें जीताकर हौसला दियां तो वह जनता की आवाज बनकर जनता की लडाई लडेगें। उन्होने कहा कि  जनता का आर्शीवाद रहेगा तो वह उत्तराखंड को उसी तरह का उत्तराखंड बनायेगे जिस तरह का उत्तराखंड आन्दोलनकारियों ने कल्पना की थी।वही जिपंस विनोद कोंरगा ने जवाहरनगर वासियों की समस्याओं से पूर्व सीएम हरीश रावत को अवगत कराया। इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा ने जनता के विकास के पहिये को जाम कर दिया है जबकि काग्रेस ने हमेशा जनता के विकास को पहली प्राथमिकता दी है। इससे पूर्व जवाहरनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिपंस विनोद कोरंगा, मोहन बिष्ट ने भी संबोधन किया तथा संचालन हरीश पाठक ने किया।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, जिपंस विनोद कोरंगा, रॉकी टाकुली, प्रयाग भटट ,खजान पांडे, सूरेश पपनेजा, प्रेम आर्या, परवेज अहमद, नारायण कोरंगा, कपिल रावत, अतुल वर्मा, हरीश पाठक, हीरा बिष्ट, बीना गुप्ता, बिमला चौहान, जुगराज सिह, जितेन्द्र संधु,मोहन सिह बिष्ट, दीपक भटट, मनोज सती, भूपाल दानू, बीडी भटट, बीडी पंत, आर सी पाठक, कैलाश राणा, पूरन वर्मा, पूरन बिष्ट, प्रवीन कोश्यारी, लालमन शर्मा, राजेन्द्र बोरा, दीवान बिष्ट, टिविकल अधिकारी, अम्बादत्त सती, पूरन रावत, उमा धौनी, दीपा आर्या, भगवती देवी, किरन देवी, संगीता सिह, तुलसी देवी, उमा देवी, कुसुम देवी प्रिेंस कुमार, लक्की वर्मा, विशाल सिह, ओम जोशी, सुमित मेर,अज्जू कोरंगा, जय कोरंगा आदि