देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित होंगे, शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी( Dr.Prabhakar Joshi )

Dr.Prabhakar Joshi will be honored with Devbhoomi Education Excellence Award 2023 अल्मोड़ा, 25 नवंबर 2023— अल्मोड़ा के राoइoकाo स्यालीधार में जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ.…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Dr.Prabhakar Joshi will be honored with Devbhoomi Education Excellence Award 2023

अल्मोड़ा, 25 नवंबर 2023— अल्मोड़ा के राoइoकाo स्यालीधार में जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी(Dr.Prabhakar Joshi) को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्यों हेतु “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023” से सम्मानित किया जाएगा।

27 नवंबर को एमआईटी हल्द्वानी में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डॉ. जोशी को सम्मानित करेंगे।
डॉ. प्रभाकर जोशी (Dr.Prabhakar Joshi)को इस वर्ष शिक्षक दिवस पर प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार तथा विगत वर्ष राज्य में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Dr.Prabhakar Joshi

डॉ० प्रभाकर जोशी की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अम्बादत्त बलौदी, खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पीएस जंगपांगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों के अतिरिक्त नगर के शिक्षाविदों, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डायट प्रवक्ता डॉ. बीसी पांडे, डॉ. गोपाल सिंह गैड़ा, जेपी तिवारी, विनोद कुमार राठौर, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व जिले के विभिन्न शिक्षकों ने प्रसन्नता व हर्ष व्यक्त किया है।