राहत की खबर, निजी अस्पतालों की हड़ताल खत्म, रविवार से लौटेंगे काम पर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

डेस्क :– आम लोगों के लिए राहत वाली खबर है, आठ दिन से हड़ताल कर रहे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े निजी चिकित्सकों ने सरकार से हुई वार्ता के बाद आइएमए ने काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है | शनिवार रात सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। मुख्यमंत्री ने डाॅक्टरों की मांगों का परीक्षण करने को वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री आवास में हुई वार्ता के बाद चिकित्सक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ उनके यमुना कालोनी आवास पहुंचे और हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी। रविवार से चिकित्सक पहले की तरह अस्पताल व क्लीनिक खोलेंगे व मरीजों को उपचार देंगे।