IFS Vinay Kumar: क्या आपको पता है कि कौन है आईएफएस विनय कुमार जिन्हें बनाया गया है रूस का राजदूत

Vinay Kumar Indian Ambassador: आईएफएस विनय कुमार ने भारतीय मिशनों ताशकंद आईएफएस बिश्केक, ओटावा, वारसॉ तेहरान, न्यूयॉर्क और काठमांडू में भारत के स्थायी मिशन में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Vinay Kumar Indian Ambassador: आईएफएस विनय कुमार ने भारतीय मिशनों ताशकंद आईएफएस बिश्केक, ओटावा, वारसॉ तेहरान, न्यूयॉर्क और काठमांडू में भारत के स्थायी मिशन में भी काम किया है

Who is IFS Vinay Kumar: हाल में ही अफगानिस्तान और म्यांमार में भारत के राजदूत में काम करने वाले विनय कुमार को रूस में नये राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वाशिंगटन,लंदन, टोक्यो और कैनबरा के साथ मास्को एक भारतीय राजनयिक के लिए टॉप पोस्टिंग में से एक है और विनय कुमार इस नाजुक मोड़ पर रूस के साथ भारत के संबंधों को और आगे बढ़ाएंगे। भारत रूस संबंधों का विकास भारत की विदेश नीति का प्रमुख स्तंभ है। रूस मे हाल ही में चुनाव हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को 2024 के चुनाव में भारी जीत की बधाइयां भी दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी कुमार 2021 के लास्ट से म्यांमार में राजदूत हैं। विनय कुमार अब पवन कपूर की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में रूस मंत्रालय में नए सचिव नियुक्त किया गया है।

आईआईटी-खड़गपुर से ग्रेजुएट कुमार ने 2018-20 तक काबुल में भारत के दूत के रूप में काम किया  उन्होंने विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (दक्षिण) के रूप में भी काम किया और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी काम किया।

साल 2011 और 2012 में संयुक्त राष्ट्र परिषद में देश के राजनीतिक समन्वयक भी रह चुके हैं। विनय कुमार ने भारतीय मिशनों ताशकंद, बिश्केक, ओटावा, वारसॉ तेहरान, न्यूयॉर्क और काठमांडू में भारत के स्थायी मिशन में भी काम किया है।

रूस भारत को डिफेंस इक्विपमेंट और सिविलियन न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के की प्रोवाइड्स में से एक बना हुआ है और पिछले दो साल से एनर्जी के प्रमुख प्रदाता के रूप में भी उभरा है। यूक्रेन और रूस के युद्ध पर अपने रुख को लेकर भारत को पश्चिम से काफी दबाव का भी सामना करना पड़ा था। विदेश मंत्रालय के एक बयान में विनय कुमार की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा गया है कि वह जल्द ही रूस में अपना कार्यभार संभालेंगे।