Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्या आप जानते हैं बस का फुल फॉर्म? सभी उठाते हैं इसका मजा लेकिन शायद ही होगा किसी को इस बारे में पता

लाखों लोग आने जाने के लिए परिवहन की बसों पर निर्भर करते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस कहीं भी दूर यात्रा करना हो अपने अलग-अलग जरूरत…

लाखों लोग आने जाने के लिए परिवहन की बसों पर निर्भर करते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस कहीं भी दूर यात्रा करना हो अपने अलग-अलग जरूरत के लिए लोग बसों में सफर जरूर करते हैं लेकिन हम जिस बस में सवारी करते हैं क्या आप उसका फुल फॉर्म जानते हैं?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


ज्यादातर लोगों को इस बारे में नहीं पता होता है। लेकिन आपको बता दे की यह एक शॉर्ट फॉर्म है यातायात के अहम साधनों में से एक बस है। हममें से बहुत लोग बस की सवारी अक्सर करते रहते हैं।

हालांकि हम जिस बस में बैठते हैं, उसका फुल फॉर्म क्या है, ये हम नहीं जानते। आप सोच रहे होंगे कि भला बस का क्या फुल फॉर्म हो सकता है? पर जानकर हैरान हो जाएंगे कि बस वास्तविक शब्द नहीं है।


यह सामान्य ज्ञान पर आधारित सवाल है कि बस का फुल फॉर्म क्या होता है? विकिपीडिया के अनुसार यूरोप में बस सेवाएं 1820 से शुरू हो गई थी। हालांकि वह बस घोड़ो द्वारा खींची जाती थी। मोटर चालित बस सेवा 1882 के आसपास शुरू हुई और वक्त के साथ इसमें तरह तरह के परिवर्तन हुए और अब यह आधुनिक हो गई है।

भारत में सबसे पहली बस सेवा 1926 में मुंबई में शुरू की गई थी। बस शब्द वास्तव में एक शॉर्ट फॉर्म यानि संक्षिप्त रूप है। बस शब्द का फुल फॉर्म ओमनीबस है।


Omnibus एक लैटिन भाषा से लिया हआ शब्द है। ये एक विशेषण है, जिसका मतलब होता है सबके लिए। इसे फ्रेंच में voiture omnibus कहते थे, जिसका मतलब होता था – सबके लिए इस्तेमाल होने वाला वाहन।

इसी का शॉर्ट फॉर्म बस है, जिसे आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये इतना ट्रेंड में आ गया कि किसी को अब इसका फुल फॉर्म पता ही नहीं है।