ना करे आन लाइन खरीदारी, स्थानीय बाजारों में फैलाएं रौनक,नगर व्यापार मंडल के महासचिव ने लोगों से की अपील

ना करे आन लाइन खरीदारी, स्थानीय बाजारों में फैलाएं रौनक,नगर व्यापार मंडल के महासचिव ने लोगों से की अपील

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल महासचिव(General secretary of city trade board) मनोज सिंह पवार ने लोगों से ऑनलाइन ऑनलाइन शॉपिंग ना कर स्थानीय व्यापारियों से ही सामान खरीदने की अपील की है।

manoj panwar

उन्होंने कहा कि आज ऑनलाइन शॉपिंग(shopping online) के कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है यह आज हर व्यापारी की पीड़ा है अगर इसे जल्द ही नहीं रोका गया तो यह ऑनलाइन शॉपिंग का जाल(Online shopping network)स्थानीय व्यापारियों के व्यापार को खत्म कर देगा।
मालूम हो कि आज ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार गांव गांव कस्बों के कोने कोने में फैल गया है। इसके बाद छोटे मझौले व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।


मनोज सिंह पंवार ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा जो भी वस्तु खरीदी जाती है वह हमें सस्ते में मिलती है यह सब ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा धोखा किया जा रहा है इनका उद्देश्य केवल स्थानीय व्यापार को खत्म करना है ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में एक छात्र ऑनलाइन शॉपिंग राज्य साबित करना है।
कहा कि यदि एक बार यह एकछत्र राज्य स्थापित हो गया तो फिर आप से मनमाने दाम वसूले जाएंगे। मनोज का कहना है कि स्थानीय व्यापारी हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं तीज त्योहारों व परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं।

विषम परिस्थितियों चाहे वो प्राकृतिक आपदाओं (Natural disasters)यह गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति विशेष को आर्थिक मदद करने की बात हो व्यापारी वर्ग सबसे आगे रहता है। कहा कि यह अल्मोड़ा के व्यापारी ही थे जो 2010 की प्राकृतिक आपदा में अपना व्यापार छोड़ सामाजिक हित(Social interest) में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए आगे आए।आपने कभी नहीं सुना होगा कि ऑनलाइन कंपनी ने किसी सामाजिक कार्य या विषम परिस्थितियों में किसी व्यक्ति विशेष को आर्थिक मदद की हो।उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले पर्वो व दीवाली पर अल्मोड़ावासी मिलकर इस धनतेरस और दीपावली पर्व पर अपने स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर बाजार में रौनक लाएंगे और स्थानीय व्यापारी व उनके परिवारों को खुशियों की सौगात(Gift of happiness) देंगे।

must read it

https://uttranews.com/2019/10/24/former-deputy-principal-of-the-historic-ramje-inter-college-late-distribution-of-free-uniform-to-students-in-memory-of-hira-lal-sah-incentive-amount-distributed-to-meritorious-students/

must read it

https://uttranews.com/2019/10/24/there-is-an-attractive-discount-on-computer-purchases-before-dhanteras-and-diwali-computers-are-available-here-at-zero-percent-interest/